पुरोला ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार सहित 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 45 प्रधानों ने थामा कांग्रेस का दामन
पुरोला। ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार के नेतृत्व में 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 45 प्रधानों सहित 200 भाजपा के सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ली है।
मंगलवार को पुरोला में मालचंद के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चौहान के विचारों से प्रभावित पुरोला ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार के नेतृत्व में 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 45 प्रधानों सहित 200 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा लिया है। इस मौके पर पूर्व भाजपा नेता बलदेव सिंह असवाल, मदन सिंह नेगी, नवनीत असवाल,विनोद राणा, गौतम असवाल, प्रवीण चौहान, महदेव असवाल, लखन चौहान,आंनद रावत, विपिन शाह,नितेश जोशी,सुमित रावत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
ये नपं सदस्य हुए शमिल
भुवनेश उनियाल
बलदेव नेगी
गीता पंवार
ये क्षेत्र पंचायत हुए शामिल
शुभम- पोरा
मुन्नी देवी- रामा बेष्टि
जगजितेंद्र सिंह-महर गांव
बिनीता- पुजेली
जगीता-खलाड़ी
प्रसन्ना देवी- कुरुडा
मोनिका-नेत्री
रोहित कुमार- देवढुग
चंडिका चौहान- पौंटी बड़ियाड
प्रवीण- मठ
राजेन्द्र- गुंडियाट गांव
निकेन्द्र सिंह नेगी- हुडोली
सुभाष नेग- कुमोला
सुरवीर सिंह-ढकाडा
राखी राणा- सौन्दाड़ी
रणदेव सिंह- करड़ा