अपराधपुलिस

Big breking : भीषण आग से एक तीमंजीला मकान जलकर खाक

Naugaon (उत्तरकाशी)। विकासखंड के दूरस्थ गांव पिंडकी में भीषण आग लगने से एक तीमंजिला मकान जलकर खाक हो गया है। हादसे में ग्रामीणों के 02 कुठार (अन्न भंडारण) को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस/फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाकर फैलने से बचा लिया। अग्निकांड में किसी प्रकार की जन/पशुहानी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार बीते रात्रि जनपद के विकासखंड नौगांव के पिंडकी गांव में एक तीमंजिला मकान जलकर खाक हो गया है। हादसे में  02 कुठार (अन्न भंडारण) को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों/पुलिस/फायर बिग्रेड ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों की मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ितों के नाम

  • जय सिंह रावत पुत्र स्व गंदर्भ सिंह
  • नरेश सिंह पुत्र जय सिंह रावत
  • जसपाल सिंह पुत्र, जय सिंह रावत
  • बिलेंद्र पुत्र जुधवीर सिंह
  • विकास पुत्र धर्म सिंह।

     

अग्निकांड में किसी प्रकार की जन/पशुहानि नहीं हुई है, मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। –देवानंद शर्मा, एसडीएम। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button