अपराधराजनीतिसामाजिक

Big breking : भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का चाबुक चला, राज्य कर अधिकारी बर्खास्त

कारवाई

Dehradun। भ्रष्टाचार पर एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी का चाबुक चला है। अबकी बार राज्य कर विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीएम के निर्देश पर निलंबित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

यह है मामला

दरअसल, यह अधिकारी सचल दल इकाई देहरादून के आशारोड़ी में तैनात था। बताते चलें कि हरियाणा नंबर का एक वाहन देहरादून आ रहा था। इस वाहन में माल भरा हुआ था। पीड़ित चालक से आरोपी ने रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद चालक ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर कर दी गई।

संयुक्त आयुक्त ने की थी बर्खास्तगी की संस्तुति : इस मामले की जांच संयुक्त आयुक्त अजय कुमार को सौंपी गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर अनिल कुमार को आरोप पत्र सौंपने के बाद शासन को बर्खास्तगी की संस्तुति कर दी थी। इसके बाद शासन के अनुमोदन पर विवादित अधिकारी को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया।

नजीर पेश कर रहे धामी सरकार के फैसले

इससे पहले, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घोटाले और विधानसभा की बैकडोर भर्तियों में भी धामी सरकार कड़े फैसले ले चुकी है। यही नहीं, अंकिता हत्याकांड में भी सरकार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। बीते रोज ही भाजपा से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित पर कई धाराएं बढ़ाई गईं। शनिवार को ही भर्ती घपले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव और पूर्व रजिस्ट्रार को गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारों का मत है कि 2024 की मुश्किल डगर को धामी सरकार के ये फैसले कुछ आसान जरूर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button