सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बोनस और महंगाई भत्ते पर लगाई मुहर
Dehradun। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले तोहफा दिया है। सीएम ने आज दीपावली बोनस और महंगाई भत्ते पर अपनी मुहर लगाई है। प्रदेश के लगभग सवा लाख अधिकारी व कर्मचारियों को दीवाली बोनस मिलेगा। महंगाई भत्ते को लेकर हालांकि अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। लेकिन मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही शासन स्तर से इसके लिए आदेश जारी हो सकते हैं।