अपराधउत्तराखंडपर्यटनराजनीति

Big Breking : नीम के 28 प्रशिक्षणार्थी पर्वतारोही फंसे द्रौपदी डांडा 2 पर, रेस्क्यू जारी

Dehradun। द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी पर हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षणार्थी पर्वतारोहियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही, सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ से मदद मांगी है। द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 पर्वतारोही प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री धामी ने बताया की हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया गया है।

बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना होता हुआ।

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी, राजनाथ ने कहा फंसे हुए  लोगों की हर संभव मदद दी जाएगी।

प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button