अपराधपर्यटनपुलिस

Big breking : बड़कोट पुलिस ने 02 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ युवक को पकड़ा, आबकारी विभाग घोर निद्रा में

नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार जारी

Naugaon (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम मार्ग पर हर रोज पुलिस के द्वारा शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं, और आबकारी महकमा घोर निद्रा में सो रहा है। बड़कोट पुलिस ने पालीगाड़ से गत रात्रि 02 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक वाहन स्वामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध बड़कोट थाने में आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

जनपद उत्तरकाशी के युवा पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी के  दिशा-निर्देशन में “नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025“ को सफल बनाने हेतु अवैध नशे के सौदागरों के प्रति लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में सीओ सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बड़कोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा के नेतृत्व में गत रात्रि यमुनोत्री मार्ग पर स्तिथ चौकी गेट पाली के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बड़कोट से जानकीचट्टी जा रहे वाहन संख्या (UK07CB-9720) को रोककर तलाशी ली गई। तो वाहन से 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उसके बाद आरोपी वाहन स्वामी गणेश सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी धारी बल्ली थाना पुरोला जनपद उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बड़कोट में आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस टीम

  • सिपाही जब्बर सिंह।
  • होमगार्ड ओंकार सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button