सामाजिक

यमुनाघाटी के अभियंताओं ने धूमधाम से मनाया “मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया” का जन्मदिन

अभियंताओं ने मोक्षगुंडम के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को किया याद

purola। यमुनाघाटी के अभियंताओं ने लोनिवि पुरोला में आयोजित अभियंता दिवस कार्यक्रम के मौके पर आधुनिक भारत के रचनाकार “भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया” का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर इंजीनियरों ने मोक्षगुंडम के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।

लोक निर्माण विभाग पुरोला में आज अभियंता दिवस कार्यक्रम के मौके पर आधुनिक भारत के निर्माता “भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया” का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह में यमुनाघाटी से पहुंचे सैकड़ों अभियंताओं ने “भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया” के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दिए योगदान को याद किया। साथ इंजीनियर डीपी रॉय और आरके दत्त का स्मरण भी किया गया। इस मौके पर अभियंता संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र नौटियाल ने कहा कि मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजीनियरों में से एक थे, उन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया स्वरूप दिया। वहीं  सचिव मनीष चौहान और अन्य अभियंताओं ने कहा कि उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए एक मिल का पत्थर साबित हुआ। उनके योगदानों से आज देश इंजनियरिंग के साथ–साथ अन्य क्षेत्रों में भी असाधारण कार्य कर रहा है।

ये रहे उपस्थित : इंजीनियर अरविंद प्रताप सिंह, यूएस रावत, मृत्युंजय कुमार, अंकित नौटियाल, जेके सैनी, मधुसूदन नौटियाल, सचिन सेमवाल, सत्यवान सिंह, त्रयबक गैरोला, पुष्पेंद्र मिश्रा, रोहित पंवार, उत्तम रावत, जितेंद्र चौहान, संदीप डोभाल, कुलदीप बिजलवान, अरविंद चौहान, रोशन टम्टा, रोशन वर्मा, संदीप असवाल, अंकुर, अनुज रावत सहित समस्त अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button