राजनीति

भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर ने गांव-गांव जाकर मांगे वोट

User Rating: Be the first one !

लोगों को दी मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

नौगांव। विधानसभा पुरोला के भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने विधानसभा के पुरोला ब्लॉक में गांव- गांव जाकर अपने पक्ष में मांगे वोट। ओर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल ने पुरोला विकासखंड के नेत्री, करड़ा, खलाड़ी, चपटाडी, अराकोट, पुजेली, पुरोला गांव में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपिल की। नेत्री गांव में लोगों ने तांदी नृत्य लगाकर दुर्गेश्वर लाल का मनोबल बढ़ाया। अपने संबोधन के दौरान दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि कांग्रेस वंशवाद की राजनीति करती है। कहा मोदी राज में देशभर में विकास की योजनाएं धरातल पर उतर रही है। इतना ही नहीं भाजपा में सबका साथ सबका विकास करने की क्षमता है। इस मौके पर लोकेश उनियाल,दिवाकर उनियाल, अंकित नौटियाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button