राजनीति
ब्रेकिंग : बीजेपी केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष देहरादून पहुंचे
मंत्री मण्डल में हो सकता है बदलाव और विस्तार, मंत्रियों की धड़कनें बढ़ीं
Dehradun। देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भाजपा प्रदेश कार्यलय देहरादून पहुंचे हैं। आपको बताते चलें कि आज बीजेपी के केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष उत्तराखंड के दौरे पर हैं। कायश लगाया जा रहा है की मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को लेकर वह पार्टी पदाधिकारियों व विधायकों की नब्ज टटोल सकते हैं।
केंद्रीय संगठन मंत्री के देहरादून पहुंचते ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में कई विधायकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद हैं। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश मंत्री मण्डल में फेरबदल को लेकर महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक साथ ही कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।