राजनीति

नौगांव व्यापार मंडल चुनाव के लिए यमुनाघाटी जिला प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कसी कमर, चुनावी कार्यालय का किया विधिवत उद्घाटन 

9 अक्टूबर को होने हैं चुनाव, उसी दिन आएगा परिणाम

Naugaon। यमुनाघाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 9 अक्टूबर को नौगांव इकाई के नई कार्यकारिणी गठन को लेकर होने वाले चुनाव के लिए कमर कस ली है। जिसके लिए आज नौगांव में विधिवत चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह असवाल ने रिबन काटकर किया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, विनोद गैरोला, जगदीश असवाल, विपिन रमोला, सुमित रावत, संजय रावत सहित अन्य व्यापारी थे। चुनाव अधिकारी हरदेव सिंह राणा व अरविंद खंडूड़ी ने जानकारी देते बताया कि

चुनाव प्रक्रिया

  • 30 सितंबर से 1 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक चुनाव हेतु फॉर्म विक्रय के लिए खुला रहेगा।
  • 3 अक्टूबर को समय प्रातः 10:00 बजे से साय 5:00 बजे तक फार्म सहित शुल्क जमा किया जाएगा।
  • 4 अक्टूबर को चुनाव अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
  • 5 अक्टूबर को नाम वापसी।
  • 6 अक्टूबर चुनाव चिन्ह बैलट पेपर आवंटन किए जाायेंगे।
  • 6 से 7 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक चुनाव उम्मीदवारों के द्वारा प्रचार एवं प्रसार।
  • 7 अक्टूबर शाम 5:00 बजे से है 8 रात्रि तक चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी जिसमें प्रत्याशियों के द्वारा व्यापार मंडल में खुला प्रचार नहीं किया जाएगा।
  • 9 अक्टूबर प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान, 2:00 बजे से 3:00 बजे तक मध्याभोजन, 3:00 बजे से 5:00 बजे तक मतपत्रों की गणना, 5:30 बजे विजेेता प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी के द्वारा की जाएगी।

इन पदों के लिए होने हैं चुनाव

  • अध्यक्ष
  • महामंत्री
  • उपाध्यक्ष पुरुष, उपाध्यक्ष महिला
  • कोषाध्यक्ष
  • संगठन मंत्री
  • प्रचार मंत्री
  • मंत्री पुरुष, मंत्री महिला
  • 5 सदस्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!