उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मोरी में दो अलग–अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, एक लापता और 06 लोग घायल

दुःखद

Purola। जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में आज दो वाहन दुर्घटनाएं हुई है। जिसमें एक की मौत और एक लापता और 6 लोग घायल हो गए है। एक घायल की हालत को गंभीर देखते पीएचसी मोरी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मोरी क्षेत्र के अंतर्गत एक पिकअप वाहन  संख्या (uk07ca – 5731) जो कि मोरी से नैटवाड़ की तरफ जाते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा समाया। वाहन में 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में मिठन सिंह(50) पुत्र अब्बल सिंह निवासी ग्राम खान्यासनी, तहसील मोरी की मौके पर मौत हो गई है। और एक अन्य व्यक्ति लापता है। और तीन व्यक्ति घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है। लापता व्यक्ति की एसडीआरएफ द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। अंधेरा ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। जिसे सुबह फिर शुरू किया जाएगा। प्रशासन और स्थानीय पुलिस घटना स्थल मौजूद रही।

बाइक और बोलेरो वाहन की भिंडत, तीन घायल : तहसील मोरी में आज बाइक और बोलेरो वाहन की आपसी टक्कर होने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए है। जिन्हें 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी में भर्ती कराया गया। इस हादसे में एक की हालत को गंभीर देखते हायर सेंटर रैफर किया गया है।

मोरी में आज दो अलग–अलग सड़क दुर्घटनाओं में 01 व्यक्ति की मौत, एक लापता और 6 लोग घायल हुए है, पांच घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में इलाज किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर देखते देहरादून रैफर किया गया है। लापता की खोजबीन के लिए सुबह रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। –जिनेंद्र रावत,नायब तहसीलदार मोरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button