पर्यटन

Breking : केदारनाथ में फिर हुआ हिमस्खलन , कोई नुकसान नहीं, देखें वीडियो

कहीं ये आपदा की आहट तो नहीं ?

केदारनाथ। केदारनाथ मंदिर के पीछे हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन होने की घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभराकर गिरने लगा। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी। मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। हिमस्खलन की इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button