featured

Breking : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने मानसून सीजन को देखते अधिकारियों को दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

बैठक

Purola। मानसून सत्र को देखते जिलाधिकारी ने आज पुरोला तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को मय संसाधन कार्मिकों को अलर्ट रखने और कार्यालयों में स्वच्छता रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गुरुवार आज तहसील पुरोला में बैठक लेते रेखीय विभागों के अधिकारियों को मय संसाधन और कार्मिकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये। साथ ही तहसील में नजारत, सब स्टार ,आशुलिपि कक्ष, ई डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र,आदि अनुभागों का निरीक्षण कर प्रमाण पत्रों से सम्बंधित पत्रवालियों एवं संदर्भ आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने कर्मचारियों को आलमारियों में रखी पत्रवालियों के नाम की सूची आलमारी के बाहर भी चस्पा करने और कार्यालय में आने वाले फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके एसडीएम शालिनी नेगी, डीएफओ टोंस सुबोध कला, तहसीलदार चमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
error: Content is protected !!