
Dehradun। जम्मू से दुखद खबर सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (ITBP) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं। ये सब अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे। हादसा चंदनवारी पहलगाम के पास हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। हादसा बस का ब्रेक फेल होने से नदी में गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे।