उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन किए

प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा अर्चना 

 

यमुनोत्री(उत्तरकाशी) प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या यमुनोत्री धाम पहुंची। मंत्री रेखा आर्या ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए यमुनोत्री में मां यमुना के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रास्ते में श्रद्धालुओं के साथ वार्ता भी की और उनका हालचाल जाना।

यमुनोत्री धाम में पूजा अर्चना करते कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने मां यमुना जी की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने माँ यमुना से देश एवं प्रदेश वासियो की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश -विदेश में देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। जहां इस वक्त चारधाम यात्रा चल रही है,ऐसे में सरकार ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संदीप राणा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button