उत्तराखंड

चारधाम यात्रा : केदारनाथ-यमुनोत्री में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पैदल रास्तों में घण्टों लगा रहा जाम

यमुनोत्री पहुंचे तीन तीर्थ यात्रियों की तबियत बिगड़ने से मौत

नौगांव। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से बन्द रही चारधाम यात्रा शुरू होने से इस बार हर रोज यमुनोत्री के पैदल रास्ते पर घण्टों जाम लग रहा है। यात्रियों के हुजूम उमड़ने से स्थानीय व्यापारियों और लोगों के चेहरे तो खिले हैं लेकिन यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज देेश के दूसरे राज्यों से यमुनोत्री आये तीन यात्रियों की स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण मौत हो गई है।

शनिवार को केदारनाथ और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं के उमड़े हुजूम से पैदल रास्तों में जगह-जगह जाम लगता रहा, जिसके चलते तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित रही, जिसके चलते हर रोज यात्रा पर तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। जिससे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button