स्वास्थ्य

गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय उद्यान कार्यालय के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान

पर्यावरण दिवस

प्लास्टिक और पॉलीथिन को इक्क्ठा कर किया निस्तारित

पुरोला। गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आज पर्यावरण दिवस के मौके पर पुरोला कार्यालय के आस-पास पड़े प्लास्टिक को एकत्र कर नष्ट किया गया। साथ ही लोगों से जंगलों में प्लास्टिक न फेंकने की अपील की गई।

रविवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर डिप्टी डायरेक्टर देवी प्रसाद बलूनी गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय उद्यान के नेतृत्व में पुरोला कार्यालय के आप-पास पड़े सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन को एकत्र कर नष्ट किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण स्वच्छता बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है। आधुनिक जीवन शैली में जिस तरह प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है, इससे हम खुद बड़ी दुर्दशा में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। इस मौके पर एओ सगुन रोहला, संजय उपाध्याय ,संजय सिंह, प्रवेश बडोनी,अरविंद बॉबी, आलोक असवाल, राजेश सेमवाली राजेंद्र,विजय, बृजमोहन, रीता, सबित्री, सरोज,सुमित्रा आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button