उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती उत्तरकाशी पुलिस 

चारधाम यात्रा

नौगांव। रोहित बिजल्वाण

राज्य में चारधाम यात्रा का इनदिनों पिक सीजन चल रहा है। हर रोज हजारों की तादाद में तीर्थयात्री चारों धामों में दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस अपनी ड्यूटी का अच्छे से निर्वहन कर रही है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पुलिस वालों की कहानियां लेकर आये हैं, जिन्होंने यमुनोत्री धाम पर आए यात्रियों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

नौगांव पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुलझा महाराष्ट्र पुणे के तीर्थयात्री की समस्या

यमुनोत्री धाम में यात्रा पर आए महाराष्ट्र पुणे निवासी अभिजीत पुत्र कृष्णा द्वारा 112 पर कॉल कर सूचना दी गई होटल वाला उन्हें चेक-आउट नहीं करने दे रहा है। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज नौगांव गिरीश चंद्र बडोनी और कांस्टेबल मुकेश सेमवाल होटल रिवर व्यू में पहुंचे। तीर्थयात्री अभिजीत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एजेंट के थ्रू चारधाम की बुकिंग 80000 में की थी जिसमें एजेंट को पैंतीस हजार रुपये दे दिए गए हैं बाकी बचे 45000 जैसे-जैसे यात्रा होगी वैसे वैसे पे करने की बाई हुई थी।

महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों के साथ नौगांव चौकी इंचार्ज गिरीश चंद बडोनी और सिपाही मुकेश सेमवाल।

चौकी इंचार्ज नौगांव ने एजेंट से फोन के माध्यम से वार्तालाप कर यात्री अभिजीत के मामले से अवगत कराया। साथ ही तीर्थयात्रियों को बेवजह परेशान न करने की हिदायत दी। एजेंट ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की कोई गलती नहीं की जाएगी जिससे यात्री को कोई परेशानी नहीं आएगी। यात्री अभिजीत और उसकी पत्नी ने मामले का समाधान होने पर चौकी इंचार्ज और जवान की प्रसन्नसा करते आभार व्यक्त किया गया।

महिला जवान रंजीता रावत ने बेंगलुरु के यात्री की खोई चैन लौटाई : नौगांव चौकी में तैनात और वर्तमान में यात्रा ड्यूटी में यमुनोत्री धाम में तैनात महिला सिपाही रंजीता रावत द्वारा बैंगलुरु निवासी महिला श्रद्धालु शक्ति तिवारी की सोने की चैन यमुनोत्री मन्दिर दर्शन के दौरान खो गई थी, महिला सिपाही द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद मिली चैन को महिला श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया। चैन पाकर श्रद्धालु बहुत प्रसन्न हुई, उनके द्वारा महिला जवान का आभार प्रकट किया गया।

महिला सिपाहियों ने यात्री का खोया पर्स ढूंढकर लौटाया : यमुनोत्री धाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु मुन्नी देवी का स्नान करने के दौरान पर्स खो गया था जिसमें 25000 की नगदी और जरूरी कागजात थे। पर्स खो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान हो गयीं थी, उनके द्वारा महिला स्नान कुंड के पास ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही वंदना और संगीता को पर्स गायब होने की जानकारी दी गयी। दोनों सिपाहियों ने काफी खोजबीन करने के बाद ढूढ़ निकाला और महिला को नगदी सहित लौटाया। अपना खोया पर्स मिलने के बाद महिला श्रद्धालु के चेहरे पर रौनक लोटी आयी। उन्होंने दोनों जवानों पर्स ढूंढ निकालने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button