राजनीति

प्रांतीय जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी कार्यकारिणी का विस्तार

सर्वसम्मति से जगमोहन, रमेश, राजेश सदस्य और नितिन मीडिया प्रभारी मनोनित

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के यमुनाघाटी आगमन की रूपरेखा तैयार, व्यापारियों की समस्याएं पर किया मंथन

नौगांव। व्यापारी वर्ग की समस्याओं को लेकर आज प्रांतीय जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी के द्वारा बैठक आहुत की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पुरोला से जगमोहन नौडियाल पुरोला और रमेश भाटिया लाखामंडल और राजेश नेगी पुरोला को सदस्य और नितिन चौहान बड़कोट को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया है।

रविवार को नगर पंचायत नौगांव के एक निजी होटल में प्रांतीय जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल यमुनाघाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विचार–विमर्श किया। साथ ही जुलाई माह में घाटी के जिन नगर और कस्बों में कार्यकाल खत्म हो रहा है, वहां शांति पूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत ने जानकारी देते बताया कि 26 जून को प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा एकदिवसीय यमुनाघाटी दौर पर आ रहे हैं। उस दिन नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई है।

ये रहे उपस्थित 

प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह असवाल, जिला मंत्री लाइवर कलुडा/सोनू मीर, कोषाध्यक्ष अरविंद खंडूड़ी, बड़कोट –व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री धनवीर रावत नौगांव–मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, महामंत्री सुमित रावत, नरेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद पंवार, मोहन आर्य उपाध्यक्ष, कमल सिंह मंत्री, नैनबाग– मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, उपाध्यक्ष जयवीर पंवार, बर्निगाड़–प्रदीप चौहान अध्यक्ष, अनिल सिंह रावत महामंत्री, पुरोला– बृजमोहन सिंह चौहान अध्यक्ष, अंकित पंवार महामंत्री, खरादी– राजराम सिंह चौहान, खरसाड़ी– अध्यक्ष जगदीप चौहान, महामंत्री कश्मीरी कुमारी अन्य निकायों और कस्बों के पदाधिकारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button