राजनीति

“रन फॉर योग” : मुख्यमंत्री धामी ने घंटाघर से एमकेपी चाैक तक दौड़ लगाकर लोगों को किया जागरूक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर “रन फॉर योग” कार्यक्रम के तहत घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित दौड़ में प्रतिभाग कर योग के प्रति युवाओं एवं जनता को जागरूकता का संदेश दिया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे संसार में योग को मान्यता दिलवाई। कहा पीएम के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रही है। कहा शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके स्वस्थ और तंदुरस्त रहा जा सकता है। योगाभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। इसके साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। कहा आज बच्चों को दौड़ते देख अपने बचपन के दिन याद आ गए हैं। उन्होंने सब लोगों से योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में से एक है हम सब लोग इसको साफ और सुथरा रख कर देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से “क्लीन सिटी ग्रीन सिटी, यह मेरा ड्रीम सिटी” के साथ जुड़ें एवं अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं। इसके लिए सभी लोगों के भागीदारी की आवश्यकता है। इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल (गामा), धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव पंकज कुमार पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button