डीएम अभिषेक रुहेला ने किया “सतोपंथ” पर्वत शिखर पर जा रहे दल का फ्लेग ऑफ

Naugaon (उत्तरकाशी)। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने आज सतोपंथ पर्वत शिखर (7075 मीटर) पर परिक्रमा करने जा रहे स्नो-स्पाईडर ट्रेक टूर ऐजेंसी के तीन सदस्यीय दल को कलेक्ट्रेट परिसर से फ्लेग ऑफ किया। बता दें कि यह तीन सदस्यीय दल 27 अगस्त से 17 सितंबर 2022 तक सतोपंथ पर्वत शिखर की परिक्रमा करेगा। डीएम ने दल को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार, भागवत सेमवाल सहित अन्य पर्वतारोही उपस्थित रहे l
हिमालय में अज्ञात क्षेत्र का पता लगाती है ऐजेंसी : एवरेस्ट विजेता बिष्णु सेमवाल बताते है कि स्नो स्पाइडर ट्रेक एंड टूर टीम हिमालय में अज्ञात क्षेत्र का पता लगाने का प्रयास करते है। इन अभियानों का फोकस मुख्य रूप से घाटियों को कॉल्स/पास से जोड़ने वाले मार्गों को खोजने का रहता है। इससे पूर्व हम लोगों के द्वारा माउंट शिवलिंग परिक्रमा अभियान किया गया जो कि सफल रहा था।