पुलिस

Breking : देखें वीडियो, स्यानाचट्टी से यमुना नदी में बहे व्यक्ति का शव सिलाई बैंड के पास से बरामद

दुःखद

Naugaon (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम मार्ग पर स्यानाचट्टी से गत दिवस यमुना नदी में बहे व्यक्ति का शव एसडीआरएफ गंगनानी और बड़कोट पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार गत दिवस (शुक्रवार) देर शाम को सुख बहादुर (46) पुत्र मन बहादुर स्यानाचट्टी निवासी का पैर फिसलने से यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची एसडीआरएफ गंगनानी और बड़कोट पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर रात अंधेरे के चलते सर्च अभियान रोक दिया गया था। आज सुबह एसडीआरएफ गंगनानी इंचार्ज एसआई निरंजन वर्तवाल के नेतृत्व में टीम द्वारा व्यक्ति की काफी खोजबीन की गई। सर्चिंग अभियान के दौरान आज सुबह एसडीआरएफ ने सिलाई बैंड के पास यमुना नदी में बड़े बोल्डरों के बीच से शव बरामद कर लिया है। एसडीआरएफ टीम ने शव बड़कोट पुलिस को सुपुर्द किया गया है। थानाध्यक्ष बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

एसडीआरएफ टीम

  • कांस्टेबल राजेश कुमार
  • यशवंत
  • यशवंत सिंह
  • संदीप पंवार
  • प्रवीण पंवार
  • सुनील दौरियाल
  • सुलेमान
  • सप्पन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button