Uncategorized

हरिद्वार में फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार

कलियर पुलिस ने महिला के विरुद्ध दर्ज किया केस

User Rating: Be the first one !

देहरादून। हरिद्वार के पिरान कलियर थाना पुलिस ने क्षेत्र में वर्दी पहने घूम रही फर्जी महिला दारोगा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिरान कलियर थाना पुलिस ने बताया कि बद्री भगत पुत्र कुमार भगत निवासी अबदाल साहब बस्ती पिरान कलियर ने तहरीर दी। बताया कि क्षेत्र में शबनम अंसारी पत्नी जावेद अली निवासी ग्राम संगोला तहसील बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा पीड़ित पक्ष से पैसे की मांग कर रही है। वर्दी का रौब दिखाकर महिला ₹2000 और अन्य से ₹9000 की मांग कर रही है। सूचना मिलने पर महिला दरोगा शिवानी नेगी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर फर्जी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह ऐसा कर रही है। पुलिस ने शबनम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button