Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्गेश्वर लाल के पक्ष में मांगे वोट

User Rating: 1.25 ( 1 votes)

पुरोला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के लिए नगर पंचायत पुरोला में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वही पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।।

मंगलवार को विधानसभा चुनाव को लेकर पहली बार पुरोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार की विकास परक योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार में अनेकों विकास परक कार्य हुए हैं जिनको लेकर जनता भाजपा को वोट करेगी। उन्होंने कहा कि दुर्गेश्वर लाल गरीब किसान का बेटा है और भाजपा के हाईकमान ने उनके पिछले प्रर्दशन को देखते उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है साथ ही उनका रवाईं घाटी से अपना व्यक्तिगत लगाव है वह यहां पहले भी आते रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में किए गए एक भी कार्य को लेकर वह मंच से कुछ भी कहते हुए नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता मोदी के कार्यों को देखते हुए पुरोला प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल को वोट करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button