मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दून पहुंचने पर भव्य स्वागत

चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचे
देहरादून। चंपावत उपचुनाव में भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आज देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का भव्य स्वागत किया गया। बलवीर रोड स्तिथ भाजपा मुख्यालय में आयोजिय कार्यक्रम को सम्बोधित करते सीएम ने कहा कि चंपावत की जनता द्वारा मिली बड़ी जीत ने उन्हें सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। मेरा हर पल प्रदेश की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा।
शनिवार को चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मनोनीत राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि चंपावत उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी भी दी है। उनका हर पल राज्य की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। कहा राज्यवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का उनका पूरा प्रयास रहेगया। प्रदेश के देवतुल्य जनमानस ने प्रदेश में एक दल की दुबारा सरकार न बनाने के मिथक को तोड़ा है। इसके लिये प्रदेश की जनता के आभारी हैं। इस चुनाव में सबकी भावनायें जुड़ी थी। यह हम सबका सामूहिक चुनाव था, जिसमें सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने तथा साधारण परिवार में पला बढ़ा होने के नाते प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से परिचित हैं। हर क्षेत्र का पूरे मनोयोग एवं समर्पित भाव से जन अपेक्षाओं के अनुरूप समग्र विकास किया जाएगा।
2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनेगा उत्तराखण्ड : उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड 2025 तक देश के अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य के रूप में पहचान बनाये, यह उनका पहला प्रयास रहेगा। अपने अथक प्रयासों और परिश्रम के साथ सबके सहयोग से हम इस दिशा में सफल होंगे। कहा कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद प्रदेश के चारधाम यात्रा में रफ्तार पकड़ी है। जिससे अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पडकी है। साथ ही तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद, सुगम एवं सुरक्षित हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।
ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री का जताया आभार : उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते कहा कि पीएम के मार्गदर्शन ने उन्हें इतना सौभाग्यशाली बनाया कि आज वह समस्त उत्तराखण्ड के स्नेह व आशीर्वाद का पात्र बने हैं। कहा कि यह उपचुनाव राज्य निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की आशाओं को पूर्ण करने, प्रदेश की सम्मानित जनता के हर स्वप्न को सच करने और प्रगति का स्वर्णिम अध्याय लिखे जाने के लक्ष्य को पूर्ण करने की प्रेरणा प्रदान करने वाला बनेगा।