featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

हर्षित पांडेय बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट,क्षेत्र में खुशी का माहौल

बीबीसी ख़बर न्यूज़ नेटवर्क –सुखद ख़बर

Purola(01 Nov) पुरोला के हर्षित पांडेय का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट TGC के पद पर हुआ है। हर्षित के पिताजी लोकल इंटेलीजेंस यूनिट(LIU) पुरोला में तैनात है। हर्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला से अपनी पढ़ाई की है। हर्षित की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक सहित स्कूल प्रशासन व अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने बधाइयां दी।

फाइल फोटो: हर्षित पांडेय

पुरोला राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र रहे हर्षित पांडेय  का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट टीजीसी के पद पर हुआ है।हर्षित 01 अप्रैल से  चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में 01 साल के लिए ट्रेनिंग लेंगे, हर्षित के पिताजी अरुण कुमार पांडेय लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU)पुरोला में सब इंस्पेक्टर की पद पर तैनात है। हर्षित के चयन पर उनके NCC शिक्षक कैप्टन विक्रम सिंह रावत, प्रधानाचार्य चतर सिंह चौहान, सुखदेव सिंह राणा, कृष्ण बर्थवाल, सहित स्कूल प्रशासन ने खुशी व्यक्त कर कहा कि हर्षित के कठिन परिश्रम और लग्न व उनके पिता अरुण कुमार पांडेय के सरल स्वभाव और कर्तव्य निष्ठता का प्रतिफल हर्षित को प्राप्त हुआ है। हर्षित की प्रारंभिक शिक्षा

भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट टीजीसी चयन सूची

10th. 2015 विद्या मंदिर इंटर कालेज टनकपुर।
12th. 2017 राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला।
BSC K.L DAV PG कालेज रुड़की, गढ़वाल विश्वविद्यालय।
MSC/IT ओपन यूनिवर्सिटी उत्तराखंड। से पूरी हुई है।

इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल,भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, भाजपा नेता लोकेश उनियाल, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह असवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन सिंह चौहान ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, कांग्रेस नगर अध्यक्ष  कविंद्र असवाल ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र रावत, राजपाल रावत, अमीचंद शाह,संदीप ज्याडा, दीपेंद्र गैरोला ,डॉक्टर अर्चना असवाल,विनोदनी असवाल, प्रवीन शर्मा, रेखा जोशी नौटियाल सहित अन्य लोगों ने शुभ कामनाएं और बधाइयां दी।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button