पूंजीपतियों की है मोदी सरकार : प्रियंका गांधी
उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत के लिए प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार
देहरादून। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में आज ताबड़तोड़ जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। और देश की नीतियां उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही हैं। जब बजट पेश किया जाता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और लघु व्यापारियों के हिस्से कुछ भी नहीं आता है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 वर्ष केवल मुख्यमंत्री बदलो योजना चलाई है। और बेरोजगार युवा नौकरी के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यदि राज्य में कांग्रेस सरकार बनती है, तो सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाल करेंगी। और पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे लागू करना पहली प्राथमिकता होगी।
बोलीं, उत्तराखंड में कांग्रेस की बनेगी सरकार : उत्तराखंड में कांग्रेस जरूर सत्ता में आएगी, क्योंकि जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार से तंग आ चुकी है। मुख्यमंत्री को लोगों को बताना चाहिए कि वह महंगाई पर लगाम लगाने और रोजगार बढ़ाने और महिलाओं के लिए क्या करने जा रहे हैं।