राजनीति

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के आखरी दिन रुद्रपुर में गरजे प्रधानमंत्री मोदी

संगठन के पदाधिकारियों के साथ किया हवन यज्ञ

User Rating: Be the first one !

बोले, कांग्रेस ने भारत की वैक्सीन को विश्व पटल पर लगातार किया बदनाम

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने जय मां नैना देवी, मैं मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा यहां की धरती गुरुनानक के चरणों से पवित्र हुई है। मैं वीर ऊधमसिंह को नमन करता हूं। यहां मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिंदुस्तान का कोई कोना नहीं होगा, जहां के लोग यहां बसते हो और यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते हों। यहां एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर दिखती है। अपनी जनसभा में उमड़े सैलाब को देख पीएम मोदी ने कहा की उत्तराखंड की जनता ने डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है।

कांग्रेस के हर झूठ, षड्यंत्र का जनता को देना है जवाब
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने देश की संस्कृति को कभी नहीं पहचाना उन्हें अब विरासत याद आ रही है। ऐसे लोग भारत को भी राष्ट्र मानने को तैयार नहीं है। जो भारत को देश नहीं मानते वे लोग उत्तराखंड को तबाह करने के लिए आए हैं। हम देवत्व के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस बार आपको अपने वोट से तुष्टिकरण के मंसूबे को चूर कर देना है। आपको कांग्रेस के हर झूठ, षड्यंत्र का  जवाब 14 फरवरी को भाजपा को वोट देकर देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button