उत्तराखंड

रवाईं ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा जोड़ा–डाबरा नामे तोक (स्लाइडिंग जोन) में पौधरोपण जारी

कार्यक्रम का आज 9वां दिन, अबतक लगाए जा चुके हैं करीब 20000 विभिन्न प्रजातियों के पौध

 

Naugaon। रवाईं ह्यूमन फाउंडेशन के द्वारा नगर पंचायत के वार्ड 5 में स्तिथ जोड़ा–डाबरा नामे तोक (स्लाइडिंग जोन निकट जंगलात चौकी से लेकर नौगांव बाजार के ऊपर तक) हरेला पखवाड़े के तहत पौधरोपण किया जा रहा है। पौध रोपण कार्यक्रम का आज 9वां दिन है। अब तक करीब 20000 पौध लगाए जा चुके हैं। संगठन ने 01 लाख पौध लगाने का टारगेट  रखा है। पौधरोपण कार्यक्रम समाजसेवी संजय थपलियाल के विशेष सहयोग से किया जा रहा है।

संगठन ने 1 लाख पौध रोपण का रखा है टारगेट

रवाईं ह्यूमन फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत (वीरू) ने बताया  यह स्थान 2013 में आई आपदा से पूरी तरह से धस गया था। जिससे नौगांव गांव और मुख्य बाजार को खतरा बना है। जिसको रोकने के लिए यहां पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और कमी के कारण प्राकृतिक आपदाएं पृथ्वी पर विनाश मचा रही है। आपदा और पर्यावरण प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। कहा हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। जिससे हमें शुद्ध वायु, पानी मिल सके। कहा पौधे मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीवों के जीने का भी सहारा है। बिना पेड़–पौधों के पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हमारी प्राथमिकता में होना चाहिए।

17 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य पैदल मार्ग गुजरता है इस स्लाइडिंग जोन से : 2013 में आई आपदा में यह एरिया पूरी तरह धस गया था, इस जगह से होते 17 गांवों के लोग हर रोज आवाजाही करते है। इसके धसाव से नौगांव बाजार और गांव जद में है। जिसको रोकने के लिए रवाईं ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण के विशेष कार्यक्रम में अलग-अलग तरह के बांस, बडेड़ा, आंवला, गुरियाल, अमरूद, बांज, देवदार, सिल्वर ओक, अनार के पेड़ लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button