सामाजिक

यमुनाघाटी के व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे का विरोध जताते विभाग का पुतला जलाया, देखें वीडियो

विभाग पर लगाया व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप

Naugaon। यमुनाघाटी व्यापार मंडल ने आज जीएसटी सर्वे का विरोध जताते विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग संग्रह बढ़ाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करना चाहता है। विभाग ने यदि सर्वे बंद नहीं किया तो व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगा।

यमुनाघाटी की नौगांव, पुरोला, बर्नीगाड़, नैनबाग और मोरी में आज जीएसटी सर्वे का विरोध कर जीएसटी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया है। इस मौके पर यमुनाघाटी व्यापार मंडल अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज और सरकार का हर कदम में साथ देता आया है। लेकिन जीएसटी विभाग संग्रह बढ़ाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करना चाहता है। कहा सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर यमुनाघाटी उपाध्यक्ष तिलक चंद रमोला, मंत्री हरदेव राणा, पूर्व अध्यक्ष नौगांव जगदीश असवाल, पूर्व मंत्री सुमित रावत, राजेश रावत, गंभीर सिंह, नितिन रमोला, अनिल कुकरेजा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button