राजनीतिसामाजिक

11 सितंबर को उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष के यमुनाघाटी आगमन की तैयारियां जोरों पर

कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए रूप रेखा तैयार

Naugaon (उत्तरकाशी)। उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। जिसको लेकर आज उद्योग व्यापार मंडल यमुनाघाटी के सदस्यों ने सभी इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अध्यक्ष के दौरे की रूप रेखा तैयार की है।

उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष यमुनाघाटी कबूल सिंह पंवार ने जानकारी देते बताया कि आगामी 11 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद वर्मा और प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा नौगांव आ रहे है। बताया की अध्यक्ष के आगमन को भव्य स्वरूप देने के लिए आज नौगांव, बर्नीगाड़, लाखामंडल, डामटा, नैनबाग में पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी इकाइयों के व्यापारियों से नौगांव में आयोजित कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की।

ये रहे उपस्थित : प्रदेश मंत्री उद्योग व्यापार मंडल उपेंद्र असवाल, जिला यमुनाघाटी कोषाध्यक्ष अरविंद खंडूड़ी, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत, जिला संगठन मंत्री हरदेव राणा सहित सभी इकाइयों के पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button