उत्तराखंडपुलिस

50 पव्वे अंग्रेजी और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो नेपाली गिरफ्तार

कारवाई

Naugaon (उत्तरकाशी)। बड़कोट पुलिस ने यमुनोत्री धाम मार्ग पर फूलचट्टी के पास से दो नेपालियों को 50 पव्वे अंग्रेजी और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बड़कोट थाने पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी।

सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष बड़कोट गजेंद्र दत्त बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस ने “नशामुक्त देवभूमि, मिशन 2025” को अमलीजामा पहनाते आज नशे के सौदागरों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर यमुनोत्री धाम मार्ग पर फूलचट्टी के पास से दो नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बड़कोट थाने में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • नवीन ठाकुर उर्फ नमो साही पुत्र जग्गा ठाकुर निवासी ग्राम गेल पोस्ट/थाना मानसु आडो न0-04 आंचलकोणली जिला कोट, नेपाल, हाल-होटल नवीन ठाकुर।
  • भूपेंद्र थापा उर्फ भूपी पुत्र चुमान निवासी रुकुम पो0 रुकुम थाना नाठीगाड़ जिला मुसीकोट ओडा न0- 03 बेहरी आँचल नेपाल, हाल फूलचट्टी कुण्ड खरसाली।

पुलिस टीम

  • एसआई रंजीत खनेड़ा।
  • सिपाही नितेश बिजल्वाण।
  • सिपाही जगमोहन पंवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button