featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

पुरोला पुलिस ने स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

BBC ख़बर, न्यूज नेटवर्क पुरोला 

Purola,Uttarkashi (Oct 22/24) पुरोला पुलिस ने दो नशा तस्करों के पास से 6.78 ग्राम स्मैक बरामद किया जिसका बाजार मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रूपए आंका गया है।दोनों आरोपी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। यह तस्कर जिले की सीमा पर पकड़े गए। थानाध्यक्ष पुरोला  मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये डामटा से 1 किमी0 आगे नैनबाग की तरफ पुलिया के पास से राहुल बुढामगर एवं प्रकाश मगर नामक दो नेपाली मूल के युवकों को क्रमशः 4.02 ग्राम व 2.76 ग्राम (कुल 6.78 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

स्मैक के साथ दो नेपाली मूल के तस्कर गिरफ़्तार

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों युवकों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- राहुल बुढामगर पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी वार्ड नं0 1 ग्राम आठ विस्को जिला रुकमा नेपाल, हाल निवास जगदीश होटल जानकीचट्टी बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र- 23 वर्ष।
2- प्रकाश मगर पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम ढांग तहसील तुलसीपुर जिला गोराई नेपाल, हाल पता स्याना चट्टी थाना बडकोट जनपद उत्तरकाशी उम्र- 30 वर्ष।

 

पुलिस टीम में शामिल
1- उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट-चौकी प्रभारी डामटा
2- अ0उ0नि0 अमर सिंह
3- कानि0 रोशन तोमर
4- कानि0 पूरण सिंह
5- एसओजी टीम

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!