पुलिस

दुःखद : नर्मदा नदी में समाई बस, 13 की मौत, 15 लोग बचाए, अन्य की तलाश जारी

55 यात्रियों को लेकर इंदौर से पुणे जा रही थी महाराष्ट्र परिवहन की बस 

Dehradun। मध्य प्रदेश से सावन के पहले सोमवार पर दुखद घटना सामने आ रही है। इंदौर से पुणे जा रही 55 यात्रियों से भरी बस खरगोन और धार जिले की सीमा पर खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में जा समाई। जिसमें अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं। 15 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की यात्री बस इंदौर से पुणे जा रही थी। जो खरगोन और धार जिले की सीमा पर खलघाट के पास पुल की रेलिंग तोड़ते उफनती नर्मदा नदी में जा समाई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। बचाए गए लोगों में से 5-7 लोगों की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button