उत्तराखंड

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा : मुख्यमंत्री

अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Dehradun। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ’’हर घर तिरंगा “अभियान पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के राज्यपाल, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ’हर घर तिरंगा’ में जनसहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। यह जन जन का कार्यक्रम है। इसके लिये केंद्रीय सरकार व सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। ’हर घर तिरंगा अभियान’ की भावना को ग्राम स्तर तक ले जाना है। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरियो का आयोजन किया जाए। कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जन जन को इसमें भागीदारी के लिये प्रेरित किया जाएगा। लोग बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ सहभागिता कर सकें, इसके लिए फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं। इसकी विस्तृत जानकारी राज्यों को प्रेषित की जा रही है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ’हर घर तिरंगा अभियान’ की तैयारी पूरी गंम्भीरता और सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की आजादी के 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे देशवासियों में उत्साह का संचार हुआ है। युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य भावना बलवती हुई है। सीएम कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हमारे गैलेन्ट्री अवार्ड विजेताओं को शामिल किया जाए। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा लोगों द्वारा स्वयं लगाया जाना है। इतने बड़े स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। खास तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए। सभी सरकारी वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल का प्रयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाकर अविलंब तैयारियां शुरू की जाएं। इसमें सभी विभाग मिलकर काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध जनों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाए। साथ ही कांवड़ यात्रियों को भी तिरंगे के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में ये रहे मौजूद : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव संस्कृति हरि चंद्र सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button