पुलिस

युवा खेल और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल कर नशे को कहें बाय–बाय : सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी

Naugaon (उत्तरकाशी)। “नशामुक्त देवभूमि, मिशन 2025” को सफल बनाने के लिए आज सीओ बड़कोट और थानाध्यक्ष पुरोला के द्वारा नौगांव चौकी में नशे के आदि हो चुके युवकों को चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग करके नशे की लत छुडवाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल में भागीदारी से नशा जैसे अवगुणों से बचा जा सकता है।

पुलिस ने नौगांव चौकी में नशे के आदि हो चुके युवकों की काउंसलिंग कर नशा छोड़ने को किया प्रेरित

क्षेत्राधिकारी बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी और थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती के द्वारा नौगांव चौकी में आज ड्रग्स जनजागरुकता गोष्टी का आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्र में नशे के आदी हो चुके युवाओं को चिन्हित कर आज नौगांव चौकी पर उनकी कांउसलिंग कर नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया। साथ ही जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन किया गया। सीओ द्वारा बताया गया की नशा हमारे विनाश का कारण है, नशे से व्यक्ति खुद तो बर्बाद होता ही है साथ में अपने घर-परिवार को भी बर्बादी के कगार पर खड़ा कर देता है, सभी आज ही नशे को त्याग कर जीवन की मुख्य धारा से जुड़ें। अपनी दिनचर्या में खेल-कूद, व्यायाम व योग को अपनाएं। हमारे नवयुवक देश तथा परिवार का भविष्य है। युवा स्वस्थ व तंदुरुस्त रहेगा, तभी देश तरक्की कर आगे बढ़ेगा। कहा समाज में खुद नशा छोड़कर अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर नशामुक्त देवभूमि, मिशन 2025″ को पूरा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button