पुलिस

Breking : तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, 06 लोगों की मौत, 20 लोग घायल

दुःखद

कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे सभी लोग

Dehradun (रुद्रपुर)। कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर में आज सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छह लोगों की मौत और कई लोग घायल हैं। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह शक्तिफार्म के बसगर ग्रामसभा के करीब 60-70 लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन को जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसके बाद नेशनल हाइवे 74 पर वाहनों की कतारें लग गई। दुर्घटना के बाद श्रद्धालुओं की चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button