पर्यटनपुलिस

एसडीएम बड़कोट देवानंद शर्मा ने जांची यमुनोत्री पैदल मार्ग की व्यवस्था

खबर का असर

संबंधित अधिकारियों को दिए व्यवस्था चाक–चौबंद करने के आवश्यक दिशा–निर्देश

Naugaon। नवनियुक्त उपजिलाधिकारी बड़कोट ने आज दिनप्रतिदिन यात्रा में हो रही बढ़ोतरी को देखते यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने भंडेली गाड़ के पास अवरुद्ध मार्ग को तत्काल दुरस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए है। खबर का असर, ज्ञातव्य हो आपके पसंदीदा न्यूज पोर्टल BBC khabar ने यमुनोत्री धाम की अव्यवस्थाओं की खबर को गत माह 30 अगस्त को प्रमुखता से उठाया था।

एसडीएम बड़कोट देवानंद शर्मा ने आज जानकीचट्टी–यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ का स्थलीय निरीक्षण कर अवरुद्ध मार्ग को एक हफ्ते के अंदर दुरस्त करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी ईई को दिए हैं। उन्होंने यमुनोत्री धाम में दिनप्रतिदिन यात्रियों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते संबंधित अधिकारियों को यात्रा व्यवस्था चाक–चौबंद करने को कहा है, तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। और यात्रा का संचालन सुचारू ढंग से चलता रहे।

ये रहे उपस्थित : सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी, ईई पीडब्ल्यूडी मनोहर सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा, नायब तहसीलदार राम सिंह नेगी, कानूनगो हिम्मत सिंह असवाल, एसडीओ जलसंस्थान देवराज तोमर सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button