पुलिस

Breking news : चामी/बर्नीगाड के बीच कार दुर्घटनाग्रस्त, एक का शव बरामद, एक लापता, रेस्क्यू जारी

दुःखद

Naugaon। नेशनल हाइवे -123 पर चामी बर्निगाड के बीच एक वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, 108 और एसडीआरएफ गंगनानी मौके पर पहुंच गयी है। वाहन में 02 लोग सवार बताए जा रहे हैं। एक घायल का रेस्क्यू किया गया गया है। एक अन्य की खोजबीन के लिए रेस्क्यू जारी है।

सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी और थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि आज तगड़े सुबह वाहन MG HECTOR संख्या (UK07FC-1215) यमुना नदी में गिर गई है। हादसे में घायल एक व्यक्ति को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया है। एक अन्य युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी है। दोनों जनपद देहरादून सेलाकुई निवासी हैं। घायल सतीश (40) पुत्र रमेश रावत निवासी सेलाकुई देहरादून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा के चिकित्सकों ने उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

लापता व्यक्ति

  • संदीप पुंडीर निवासी जमनपुर सेलाकुई देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button