featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मोरी के सुधांशु भंडारी ने upsc में लाई 27 वीं रैंक, भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में चयन

बीबीसी ख़बर,न्यूज नेटवर्क Breaking News

Purola (23 Nov) मोरी विकास खंड के सुदूरवर्ती छोटे से गांव के  सुधांशु भंडारी ने यूपीएससी की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया लेवल पर 27 वां स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके उम्दा प्रदर्शन पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी उन्हें बधाई दी।

फाइल फोटो: सुधांशु भंडारी

मोरी विकास खंड के नानाई गांव के सुधांशु भंडारी ने यूपीएससी की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया लेवल पर 27 वां स्थान प्राप्त किया। सुधांशु की माता श्रीमती उजला भंडारी  उपजिला अस्पताल पुरोला में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। 25 वर्षीय सुधांशु की प्रारंभिक शिक्षा मोरी से ही हुई सुधांशु ने एनआईटी श्रीनगर से 2019में बीटेक की परीक्षा पास कर इसमें भी गोल्डमेडल हासिल किया था। सुभम अपने मामा डॉक्टर रमेश चौहान के साथ ही रहे और उनके सानिध्य में अपनी शिक्षा प्राप्त की डॉक्टर रमेश चौहान ने बताया कि बचपन से ही सुधांशु मेहनती और लग्नशील रहा है।

इस चयन के बाद क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, ब्लॉक प्रमुख बचन पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश उनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान,एडवोकेट अजितपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, राजपाल सिंह रावत, आदी ने शुभम की उपलब्धि पर बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button