उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

गौरी कुंड हादसे में लापता लोगों की संख्या 23 हुई , तीन शवों की शिनाख्त

रुद्रप्रयाग/ गौरी कुंड में हुए  भूस्खलन  के बाद रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार गौरीकुंड भू- स्खलन से लापता/ मृत व्यक्तियों की संख्या 23 हो गई है l उन्होंने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त लापता व्यक्तियों का विवरण तैयार किया गया है। जिसमें नेपाल मूल के 17, जनपद रुद्रप्रयाग के 4 अन्य राज्य के 2 कुल संख्या 23 है । उन्होंने बताया कि विगत दिन जो 03 लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें जारी सूची में इनके नाम शामिल नहीं थे l मृतकों के परिजनों द्वारा की गई शिनाख्त की गई है।

घटनास्थल का जायजा व रेस्क्यू कार्यों की जानकारी जुटाते अधिकारी

तीन शवों की हुई शिनाख्त: तीनों व्यक्ति नेपाल मूल के हैं जिनमें देवी बहादुर, टेक बहादुर व प्रकाश टम्टा शामिल हैं l

20 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनकी सूची निम्नवत है –

1, आशु उम्र 23 साल निवासी जलई।

2, प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।

3, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।

4, अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।

5, अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।

6, राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।

7, पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।

8, पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।

9, जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।

10, वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।

11, विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।

12, मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 वर्ष निवासी नगला बंजारा सहारनपुर।

13-सुगाराम S/O जोरा सिंह 45 वर्ष निवासी नेपाल

14- बम बोहरा S/O सतर सिंह बोहरा 31 वर्ष निवासी नेपाल

15- चंद्र कामी S/O लोउडे कामी 26 वर्ष निवासी पेरिया नेपाल

16- धर्मराज S/O मुन बहादुर 56 वर्ष निवासी जुमला नेपाल

17- नीर बहादुर S/O हरि बहादुर रावल 58 वर्ष निवासी नेपाल

18- सुमित्रा देवी W/O नीर बहादुर 52 वर्ष निवासी नेपाल

19- कुमारी निशा D/O नीर बहादुर 20 वर्ष निवासी नेपाल

20- रोहित बिष्ट S/O लक्ष्मन सिंह निवासी उतस्यू चोपड़ा l

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह का कहना है। कि रेस्क्यू टीमों द्वारा लापता व्यक्तियों का सर्च आपरेशन एवं खोजबीन कार्य जारी है l

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button