अपराध

13 ग्राम स्मैक के साथ मोरी के दो तस्कर गिरफ्तार

दोनों देहरादून से स्मैक लाकर सैलानियों को करते थे सप्लाई

अंतराष्ट्रीय बाजार में 1 लाख बत्तीस हजार आंकी गई स्मैक की कीमत

पुरोला। उत्तरकाशी पुलिस का नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुरोला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मोरी निवासी दो लोगों को 13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ चौकी बाजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कारवाई गतिमान है।

बुधवार देर शाम को बाजार चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मोरी रोड पर अंगोडा के पास चैकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो संदिग्ध विजयपाल (39) पुत्र जिया जीत 7 ग्राम और वीरेंद्र सिहं (45) से 6 ग्राम दोनों निवासी विकासखण्ड मोरी के पास से स्मैक बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम स्मैक के आदि हैं साथ ही अपना खर्चा चलाने के लिए मोरी में आने वाले सैलानियों को बेचते हैं।
गिरफ्तारी टीम : एसआई राजेन्द्र सिंह पुजारा, कांस्टेबल  सुनील राणा, ओसाब खान, अजय दत्त, सुनील ज्याडा, अनिल तोमर।

आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। क्षेत्र के नशे के सौदागरों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। – राजेन्द्र सिंह पुजारा, चौकी इंचार्ज बाजार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button