राजनीति

उत्तराखंड : राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है संगठन : मुख्यमंत्री

भाजपा के 42वां स्थापना दिवस पर बोले पुष्कर सिंह धामी

भाजपाइयों ने जीएमएस रोड से घंटाघर तक निकाली शोभायात्रा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जीएमएस रोड, देहरादून स्तिथ चौधरी फॉर्म हाउस में आयोजित भाजपा के 42वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में जीएमएस रोड से घंटाघर तक शामिल हुए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कहा कि हमारा संगठन राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर चलता है। कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी पार्टी ने हमेशा प्रत्येक कार्य को अनुशासन के साथ पूर्ण करने का सिद्धांत दिया हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत , भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार , विधायक सविता कपूर, खजाना दास , विनोद चमोली , मेयर सुनील उनियाल (गामा) , भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बोले, पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी की देन है उत्तराखण्ड : सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी की वजह से उत्तराखंड अलग राज्य बना। आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही कई संकल्प लिए गए हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ “विकल्प रहित संकल्प” के साथ कार्य करेगी। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button