पुलिस

उत्तरकाशी : नौगांव में 7.27 ग्राम स्मैक के साथ देहरादून का तस्कर गिरफ्तार

पुरोला थाना पुलिस और एसओजी यमुना वैली टीम के हाथ लगी सफलता

नौगांव। पुरोला थाना पुलिस और एसओजी यमुना वैली की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.27 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पुरोला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई गतिमान है।

थानाध्यक्ष पुरोला/प्रभारी एसओजी यमुना वैली अशोक कुमार चक्रवर्ती ने जानकारी देते बताया कि बुधवार शाम को नौगांव स्यूरी बैंड तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.27 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 70000 रुपये) बरामद की गई। आरोपी की पहचान किशन ठाकुर (31) पुत्र स्व कविराज सिंह ठाकुर निवासी ढालीपुर ढकरानी विकासनगर जनपद देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जेल भेजने की प्रक्रिया गतिमान है।

पुलिस टीम : एसआई गिरीशचंद बडोनी, कांस्टेबल मुकेश सेमवाल, मुकेश तोमर, भूपेंद्र गुसांई, अजय दत्त, अनिल, सुनील ज्याडा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button