पुलिस

बड़कोट नगांण गांव के पास यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 01 मौत और तीन घायल

दुःखद

बड़कोट। स्यालब से बड़कोट आ रहा यूटिलिटी वाहन नगांण गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 01 की मौके पर मौत और तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

इस्पेक्टर थाना बड़कोट जगेंद्र दत्त बहुगुणा ने जानकारी देते बताया कि आज करीब 10 बजे स्यालब गांव से बड़कोट आ रहा यूटिलिटी वाहन नगांण गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें जयवीर लाल (55) पुत्र हीरालाल  निवासी स्यालब की मौके पर मौत हो गई है। और तीन लोग घायल हो गए हैं। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंम्भीर देखते देहरादून रैफर कर दिया गया है।

घायलों के नाम

  • प्रहलाद पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 55 वर्ष।
  • विनोद पुत्र पार सिंह उम्र 32 वर्ष।
  • सुनील उम्र 28 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button