उत्तराखंड

उत्तरकाशी : सराहनीय कार्य करने वाले आठ लोग रंवाल्टा रत्न 2022 से सम्मानित

रुद्रा एग्रो स्वायत्त सहकारिता समिति की ओर से किया गया था कार्यक्रम आयोजित

नौगांव। रुद्रा एग्रो स्वायत्त सहकारिता समिति की ओर से देवलसारी गांव में आयोजित अभिनंदन समारोह में आठ लोगों को रंवाल्टा रत्न पुरस्कार 2022 से नवाजा गया। इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरों से कार्यक्रम में आये लोगों ने निःशुल्क परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन सिंह राणा ने किया। इस मौके पर उन्होंने सभी सम्मानित लोगों के कार्यों को खूब सहारा है। साथ ही इन लोगों को सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित : किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष-सभासद विजय सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री सतेन्द्र सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र देवजानी, सभासद विजयपाल सिंह रावत, सभासद श्याम लाल, नरेश नौटियाल, लता नौटियाल, अमिता परमार, सुनीता नौटियाल, पिंकी, रमेश नौटियाल, विजय नौटियाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम पंचोली ने किया

इनको मिला सम्मान : स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए डॉ रश्मी चंद, रंवाल्टी भाषा एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पत्रकार व रंगकर्मी तिलक चंद रमोला, डॉ भारती, खेतीबाड़ी से विशेष पहचान के लिए सुनीता राणा, प्रमिला राणा, बागवानी क्षेत्र में केंदा देवी, शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानध्यापिका  यमुना वैली पब्लिक स्कूल सीमा रावत, पशुपालन क्षेत्र में तियां निवासी जय प्रकाश थपलियाल और कोविड काल में बेहतर कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री रोशनी देवी रंवाल्टा रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button