उत्तराखंड

पौड़ी : बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, 6 की मौत और 8 घायल

दुःखद : दुर्घटना में जाख गांव के एक ही परिवार की दो ‌बेटियों की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

पौड़ी/नौगांव। जनपद पौडी के थाना क्षेत्र पैठाणी में बारात से लौट रही एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया है। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के उपचार को लेकर डीएम  को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी पौड़ी डॉ विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।

थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि सोमवार को पैठाणी क्षेत्र के ‌डोबरी गांव से एक बारात सिलोली गांव गई। देरशाम डोबरी वापस लौटते समय बारातियों से भरा एक मैक्स वाहन स्योली मल्ली-टीला मोटर मार्ग पर स्योली मल्ली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए है। दुर्घटना में जाख गांव के एक ही परिवार की दो ‌बेटियों की मौत हो गई है। हादसे के बाद से क्षेत्र में कोहराम मचा है। दो घायलों को सीएचसी पैठाणी व छह का जिला अस्पताल पौड़ी में इलाज चल रहा है।

मृतकों की सूची

  • चालक अंकित (25) पुत्र प्रकाश लाल निवासी स्योली तल्ली।
  • हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह सिलोली।
  • मेहरवान ‌सिंह पुत्र केदार ‌सिंह सिलोली।
  • जांख निवासी कलम की बड़ी बेटी अं‌बिका (18) और पांच वर्षीय दृष्टि।
  • मोनिका।

छह घायल पौड़ी और दो पैठाणी में भर्ती : सीएमओ डॉ गौरव रतूडी ने बताया की दुर्घटना में घायल आठ लोगों में से वीरेंद्र, कंचन, दिया, राहुल, प्रिया, किरन का जिला अस्पताल और रविंद्र पुत्र रोशन ‌सिंह ग्राम इसोटी एकेश्वर और मोहन ‌सिंह पुत्र हयात ‌सिंह सिलोली का उपचार सीएचसी पैठाणी में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button