अपराध

उत्तरकाशी : गला घोंटने से गई थी दुष्कर्म की शिकार महिला की जान

मोरी ब्लॉक में हैवानियत के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

स्थानीय लोगों ने मामले का जल्द खुलासा नहीं होने पर प्रशासन को आंदोलन को चेताया

नौगांव। गुरुवार रात मोरी ब्लॉक के आराकोट क्षेत्र में पांच दिन के अंतराल में हुई दुष्कर्म की दूसरी घटना से स्थानीय लोगों में भय के साथ आक्रोश बना हुआ है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है, जिससे पता चला है कि दुष्कर्म की शिकार महिला को हैवानों ने गला घोंटकर मारा दीया था। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले के खुलासे के लिए तीन दिन का समय दिया है। ऐसा न होने पर वे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग।

बंगाण क्षेत्र में अपराध के बढ़ते ग्राफ से चिंतित समाजसेवी मनमोहन सिंह चौहान ने शनिवार को डीएम मयूर दीक्षित और एसपी प्रदीप कुमार राय से फोन पर बात की। उन्होंने इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया। इसके बाद सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी पुलिस बल के साथ फोरेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर मामले का खुलासा करने के लिए डटे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधर पर महिला की मौत गला घोंटने से हुई है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीओ-बड़कोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button