अपराध

दुस्साहस : बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारा, मुकदमा दर्ज

चार दिन के अंतराल में दूसरी घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त

पुरोला। आराकोट क्षेत्र में चार दिन के अंतराल में दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। दूसरी घटना में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है। जिससे कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर सवालिया  निशान उठना लाजमी है। मोरी थाना पुलिस को आज सुबह सूचना मिली थी,कि आराकोट में एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मृतक महिला की शिनाख्त राधा देवी पत्नी अबल दास उम्र 48 आराकोट के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात को राधा देवी के साथ अज्ञात लोगों द्वारा दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। जिससे स्थानीय लोगों में भय व आक्रोश बना हुवा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि,क्षेत्र में लगातार दुष्कर्म, हत्या और चोरी की घटनाएं आए दिन बढ़ती ही जा रही जा रही है। और पुलिस बेपरवाह बनी हुई है। जिससे लोग कानून व्यवस्था पर ही सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मोरी थाना पुलिस का कहना है की घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

आराकोट क्षेत्र में चार दिन के अंदर दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। जिससे यह साबित होता है कि महिलाओं की सुरक्षा मित्र पुलिस के लिए महज एक दिखावा है। जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। रेखा नौटियाल जोशी, सचिव मातृ शक्ति संगठन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button