राजनीति

उत्तरकाशी : यमुनोत्री विधायक का विभिन्न गांवों में लोगों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत

चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार क्षेत्र भ्रमण पर हैं निर्दलीय विधायक संजय डोभाल

नौगांव। यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों द्वारा विधायक का फूल-मालाओं और गाजे बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक डोभाल ने सभी महिलाओं,बुजुर्गों और समर्थकों को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्यओं को सुनकर जल्द निस्तारण करने का  आश्वासन दिया।

यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल जितने के बाद से ही लगातार क्षेत्र भ्रमण पर है। इसी क्रम में आज विधानसभा के मोल्डा, पोंटी, सुनाली, डांडा गांव, स्यालब, सुखण, कुर्सिल, फूलदार और गौल में पहुंचकर ग्रामीणों का धन्यवाद प्रकट किया। साथ ही हर परिस्थिति में पूर्ण रूप से सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं और गाजे बाजों के साथ डोभाल का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर टीम के सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button